रेहड़ (ब्यूरो)। कासमपुरगढ़ी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण दो दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है । कासमपुरगढ़ी में डबलपोल पर रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण कासमपुरगढ़ी के मंसूरपुर और मुख्य बाजार में दो दिन से आपूर्ति ठप है। ग्रामीण रजत, सचिन, सुमित, मुनेश, बलजीत, बंटी, फईम, अयान आदि का कहना है की आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। जेई का कहना है कि समस्या का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।