नांगलसोती (ब्यूरो) । वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडावर निवासी रचिन कुमार (30) नांगल की ओर से स्कूटी पर आ रहा था। गांव हरचंदपुर के निकट वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना नांगल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने रचिन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रचिन के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के समय रचिन ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। घटना में रचिन के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हुई। उधर, एक अन्य घटना में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुडगरी निवासी राशिद ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे राशिद घायल हो गया।