फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 22 के मतदाताओं ने की बूथ हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल से हटाया जाए मतदेयस्थल
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 के मतदाताओं ने डीएम कार्यालय को ज्ञापन भेजकर धर्मस्थल से बूथ हटवाने की मांग की है। वार्ड निवासी फरीद, हनीफ, शफीक, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद वकील, शुऐब आदि का कहना है कि चुनाव आयोग के साफ दिशा निर्देश हैं कि धर्मस्थल में कोई भी बूथ नहीं बनाया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने वार्ड 22 का बूथ रविदास मंदिर में बना दिया है। वार्ड के मुस्लिम मतदाताओं का कहना है कि रविदास मंदिर की पवित्रता बनी रहनी चाहिए, इसके लिए वहां से बूथ हटाना जरूरी है। वार्डवासियों का कहना है कि बूथ का रविदास मंदिर से हटाकर पुराना तहसील भवन या मोहल्ला चौधरिया स्थित रणविजय भान सिंह इंटर कॉलेज में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें