नजीबाबाद(बिजनौर)। स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूर्व होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतवासियों के नाम संबोधन का साहू जैन महाविद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह के निर्देशन में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा पीढ़ी के नाम दिए गए इस संदेश में प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण, ड्यूटी में ईमानदारी, हर एक क्षेत्र में स्वच्छता को जीवन में उतारने का आह्वान किया तो विद्यार्थियों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर इसका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. एके मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. जैगम हुसैन, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. अरुण देव, डॉ. मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।