कालागढ़ (ब्यूरो) । धोबीघाट में तेज बारिश से हो रहा कटान, अब शिव मंदिर तक पहुंच गया है । कालागढ़ की नई कालोनी के धोबीघाट में बारिश ने नाले के कटान को और भयंकर रूप दे दिया। मंदिर की नींव तक भयंकर कटान हुआ अब आगे बारिश में मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। नागरिकों राजकुमार, शंकर सिंघल आदि का कहना है कि शिकायत कर कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।