चांदपुर। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में तीन दिवसीय डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। टूर्नामेंट एक से तीन सितंबर तक होगा। भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों वर्ग की टीम भाग लेंगी।