फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट हंगामा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निपेंद्र राठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लोकेंद्र चौहान पर हुए हमले के मामले में पुलिस विधायक लोकेंद्र चौहान के दबाव में साकेंद्र के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट में उनका भी नाम जोड़ लिया था। पुलिस ने विधायक लोकेंद्र, सीपी सिंह व रुचि वीरा के दबाव में दिल के बीमार उसके पिता जसवंत सिंह को आठ अगस्त को घर से उठा लाई। पुलिस ने उसके पिता को थाने में बंधक बनाकर रखा और शारीरिक प्रताड़ना दी। उसके पिता के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां न उपलब्ध कराई और न सेवन करने दी। 11 अगस्त को जमानत मिलने के बाद वे थाने में अपने पिता से मिलने पहुंचे तो उसके पिता परेशान हालत में थे। थाने में विधायक का भाई सीपी सिंह मौजूद था। उसके पिता ने बताया कि सीपी सिंह ने उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया, अभद्रता की व गाली दीं तथा दवा भी नहीं खाने दी। सीपी सिंह ने कहा कि अगर वे उसके भाई व रुचि वीरा के कहे अनुसार नहीं चलेंगे तो और बुरा हाल होगा। निपेंद्र ने रिपोर्ट में लिखाया कि जब वह अपने पिता को लेकर चला तो उसके पिता बेहोश हो गए तथा थाने के अंदर ही उनकी मौत हो गई। निपेंद्र ने अपने पिता की मौत के लिए विधायक लोकेंद्र चौहान, उनके भाई सीपी सिंह, पूर्व विधायक रुचिवीरा व उसके पिता का उत्पीड़न करने वाले पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें