फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर को डार्क जोन से बाहर किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। भाकियू की बैठक में नूरपुर ब्लॉक को डार्क जोन से बाहर किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को गन्ना समिति में हुई बैठक में किसानों ने मांग की कि किसानों की वस्तुओं का मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाए और प्रत्येक वर्ष किसानों के उत्पाद का मूल्य बढ़ाया जाए। बैठक में नूरपुर ब्लॉक के डार्कजोन होने का मुद्दा उठाते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन नूरपुर ब्लॉक को डार्कजोन से बाहर नहीं किया गया। किसानों को बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में नूरपुर को डार्कजोन से बाहर कर बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की गई। बैठक को लक्ष्मीनारायण शर्मा, शीशपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, उत्तम सिंह आदि ने संबोधित किया। वहीं स्योहारा में भाकियू की गन्ना समिति में आयोजित बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा देने, गन्ना सीजन से पहले सड़कों की मरम्मत कराने तथा गन्ने के रेट 600 रुपये करने की मांग की गई। बैठक में पृथ्वी सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, गजराम सिंह, पोखर सिंह, प्रमोद त्यागी, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें