कार की टक्कर से दो घायल
सहसपुर (बिजनौर)। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तकिया वाली मस्जिद के सामने एक कार ने दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय मौहल्ला मौलवियान निवासी फ़ैसल (18) व सलमान (20) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से पैदल किसी काम से कांठ की ओर जा रहे थे। तकिये वाली मस्जिद के निकट पीछे आ रही तेज रफ़्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। काफ़ी देर दोनों सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को राहगीरों ने कार की पहचान बताई। पुलिस ने कार का पीछा कर छजलैट थाने के सामने पकड़ लिया और चालक को गिरफ़्तार कर लिया। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने सलमान को हायर सेंटर रेफ़र कर दिया। फ़ैसल की हालत में सुथार है।