जलालाबाद के मुस्लिम पब्लिक इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन कराती छात्रा।
- फोटो : NAZIBABAD
113 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया
जलालाबाद। मुस्लिम पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद में 113 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अतीक एड., मुख्य अध्यापिका तनवीर जहां की देखरेख में एएनएम विम्मी गौड़ ने विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने विद्यार्थियों को भीड़ से दूर रहने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी। उधर, वालिया एकेडमी और नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में नीतुल, फरहानाज, खैरुन्निशा, तरन्नुम, शबनम तय्यबा, आमिर, तारीख जिगम आदि का सहयोग रहा।