केशरीपुरिया महाराज की समाधि पर प्रसाद चढ़ाया
अफजलगढ़। गांव भटपुरा व आलमपुर गांवड़ी के जंगल में स्थित नहर के किनारे परम कृपालु संत सिद्ध केशरीपुरिया जी महाराज के समाधि स्थल पर हर वर्ष की भांति 31 वां वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय मेला सोमवार को संपूर्ण हुआ। मेले में दूरदराज से आये श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा जी के थले पर मन्नत मांगता है। वह कामना पूरी होती है। मेले में हिंडोले खिलौनों की दुकान व झूले आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने अपनी जरूरतों की चीजों की खरीदारी की। पुलिस मेले में मुस्तैद रही। पूजा पाठ हवन का कार्यक्रम विधि विधान के साथ आचार्य पंडित षट्भुज शर्मा ने संपादित कराया। मेले में भंडारा आयोजन कमल गहलौत, अजय कुमार, सुभाष सिंह, गजेंद्र कुमार, संजय कुमार, मोनू कुमार, शैलेंद्र चौहान, देवेंद्र कुमार, मुखराम सिंह, सुरेंद्र कुमार, कौशल भूषण, प्रमोद, रमेश, रईश शाह, आरिफ शाह, लोकेश कुमार, नरेश कुमार, महेंद्र, इतरपाल सिंह, बेगराज सिंह रहे।