आकर्षक रंगोली व होली गीतों ने मनमोहा
नजीबाबाद। लाला मग्धूशरण सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने होली पर्व पर आकर्षक रंगोली सजाई। बच्चों के साथ शिक्षकों ने रंग गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया। लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु एवं विद्यामंदिर में वरिष्ठ आचार्य विक्रम सिंह की अध्यक्षता में होली उत्सव कार्यक्रम हुआ। आज बृज में होली रे रसिया..., होली खेलें रधुवीरा अवध में होली..., होली के दिन सब मिल जाते है...के होली गीत गाकर विद्यार्थियों मुस्कान, कंचन, मानसी, हिमांशी ने मनमोह लिया। विद्यार्थियों की स्कूल प्रांगण बनाई गई रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली आकर्षण को केंद्र रही। आचार्य गुलाब सिंह ने कहा कि होली, दीपावली, ईद और क्रिसमस आदि त्योहार समाज को एकसूत्र में बांधने का संदेश देते हैं। रंगों को त्योहार होली पर्व भी हमें रंगों की तरह मिलजुलकर रहने का संदेश देते है। उन्होंने विद्यार्थियों से केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। आचार्य सुरेश के संचालन में आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में आचार्य लौलीन कुमार, शशि कुमार, नीलिमा गुप्ता ने भी विचार रखे।