फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग से गुरेज करने वाले बरतें एहतियात

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत के नेतृत्व में बुधवार को पीएसी और कोतवाली पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने को फ्लैग मार्च किया गया। आदर्श होली हवन समिति की ओर से दुल्हैंडी के दिन निकलने वाले जुलूस रूट का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने होली पर्व पर सौहार्द बनाने में सहयोग करने की अपील की। सीओ ने लोगों को समझाया कि यदि किसी को रंग से गुरेज से तो वह सड़कों पर कतई न निकले। यदि निकलता है और उसके ऊपर रंग गिर भी जाता है तो धैर्य का परिचय दें। हंगामा करने का कोई प्रयास न करें। इस दौरान कोतवाल सुधीर पाल धामा, विनय कुमार, धर्मेंद्र गोस्वामी शामिल रहे। उधर, नहटौर में भी पीएसी और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें