अफजलगढ़। गांव जामुनवाला निवासी जगदीश पुत्र गुरमुख और सिकंदर पुत्र बलविंदर बाइक से अफजलगढ़ की ओर से आ रहे थे। गांव विजयनगर के निकट सामने से आ रहे टैक्टर ट्राली की चपेट में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।