फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को लेकर खो बैराज में कूदकर जाने देने पहुंची महिला को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को लेकर खो बैराज में कूदने जा रही महिला पकड़ी
विज्ञापन

शेरकोट। मुरादाबाद निवासी महिला की शादी करीब 15 वर्ष पहले मोहल्ला खुराड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई है। महिला का पति और सुसराल वालों से विवाद चल रहा है। सोमवार को इससे क्षुब्ध होकर महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर खो बैराज में कूदने के लिए पहुंच गई। बैराज पर तैनात सिंचाई विभाग के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला जोर जोर से बिलखते हुए जान देने पर अड़ गई। किसी तरह से कर्मियों ने महिला को शांत कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला को बच्ची सहित थाने ले गई। वहां पर पुलिस ने महिला के ससुरालियों को बुलाकर वार्ता की। लेकिन ससुराल वाले कुछ भी नहीं बता सके। इस पर पुलिस ने भविष्य में महिला को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें