आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्निकरण शुरू
धामपुर। बीएसए बिजनौर महेशचंद ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश (सर्व शिक्षा अभियान) के आदेश पर बिजनौर के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छह से लेकर 14 साल की आयु के उन किशोरों का चिह्निकरण करने को अभियान चलेगा, जो बच्चे आउट आफ स्कूल हो गए हैं। ऐसे सभी बच्चों का विद्यालयों में पंजीकरण कराने को दो चरणों में अभियान चलेगा। पहला चरण विभाग की ओर से एक फरवरी से शुरू कर दिया गया है, जो 30 मार्च तक चलेगा। दूसरा अभियान 21 मई से 30 जून तक चलेगा। इस अभियान की सफलता के दोनों प्रकार के विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को लगाया गया है। कार्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।