गुलदार के हमले से किसान घायल
हरेवली। इनायतपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता उदल सिंह (60) गांव के ही केसर अली के खेत पर रखवाली करते हैं। बुधवार सुबह गुलदार ने हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार ने एक बार चेहरे पर किया। दूसरा बाएं हाथ पर किया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। परिजनों ने घायल का उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रेंजर विरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि गुलदार ने किसान पर हमला तो नहीं किया, बल्कि किसान गुलदार के डर से गिर गया। रेंजर के गैर जिम्मेदारी रवैया से राजेश कुमार, सुरेश कुमार, राम रतन सिंह, भोपाल सिंह आदि किसानों का कहना है वन विभाग जंगली जानवरों को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है। आए दिन जंगली जानवर किसानों पर हमला कर रहे हैं। पशुओं को निवाला बना रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांच कर आबादी में आए वन्यजीवों को पकड़वाने की मांग की है।