इस्लामी जदीद बैतुलमाल ने लिहाफ बांटे
नगीना। इस्लामी जदीद बैतुलमाल की ओर से 125 जरूरतमंदों को रजाई बांटी गई। इस्लामी जदीद बैतुलमाल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य मुमताज अहमद ने कहा कि उनके बैंक द्वारा पिछले करीब 40 वर्षों से लिहाफ वितरण का काम किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक मनोज पारस ने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। अध्यक्षता मुमताज अहमद, संचालन डॉ. फैयाज अंसारी ने किया। इस अवसर पर कैनरा बैंक प्रबंधक एनके रस्तौगी, ललित कुमार, तनवीर अंसारी, तनवीर अख्तर, हरपाल सिंह, नफीस कुरैशी, अनीस अख्तर, जाकिर सिद्दीकी, डॉ. अब्दुल कय्यूम, हाफिज जमीर, डॉ. जाकिर, मोहम्मद फारुख, कारी सुल्तान, डॉ. खुर्शीद, मोहम्मद शफी, अमीर हुसैन आदि रहे।