भाकियू का वन चौकी पर धरना जारी
रेहड़। केहरपुर वन चौकी पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा भाकियू का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना चलता रहेगा। भाकियू कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मीरापुर- मालौनी मार्ग पर मिले हाथी के शव के मामले में खुद संभवत: संक्रमण से हुई मौत बताने के बाद भी वन विभाग जांच के नाम पर निर्दोष किसानों को फंसाने पर आमादा है। भाकियू इसका पुरजोर करेगी। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी जानबूझकर किसानों को समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। 70 साल से जमीनों पर काबिज किसानों को मालिकाना हक देने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। गन्ना के बकाया भुगतान न होने से किसान तंगहाली में जीने को मजबूर हैं। धान खरीद केंद्रों पर खरीद न होना किसानों की परेशान बना है। कार्यकर्ताओं ने कहा की मांगें पूरी न होने तक किसान धरने से नहीं हिलेंगे। धरने में दर्शन फौजी, मलकीत सिंह, विक्रम राणा सिंह, करतार, बलविंदर, हरकेश रहे। अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह ने की। संचालन राजेंद्र गुज्जर ने किया।