फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षक महासभा के मंडलीय प्रवक्ता ने कई गांवों का भ्रमण कर शिक्षकों से साधा संपर्क, मुरादाबाद रैली में पहुंचने की अपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडलीय प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। शिक्षकों से पांच अक्तूबर को मुरादाबाद और आठ अक्तूबर को बिजनौर मुख्यालय पर पहुंचने वाली सरकार विरोधी रैली को सफल बनाने की अपील की। कहा कि जब तक हम सभी लोग एक होकर सरकार को अपनी ताकत नहीं दिखाएंगे, तब तक उनका उत्पीड़न नहीं रुकेगा। गांव मुहम्मदपुर सादा में पत्रकारे वार्ता में मंडलीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सत्ता में आने के बाद वेतन देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने पुरानी सरकार से मिल रहे मानदेय को बंद कर दिया। मांग करने पर आंदोलनकारी शिक्षकों को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोग्य करार देकर अपमानित किया जा रहा है। 26 सितंबर से हरदोई से सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी रैैैली निकालनी शुरू की जा चुकी है। रैली पांच अक्तूबर को मुरादाबाद पहुंचेगी। आठ अक्तूबर को रैली बिजनौर मुख्यालय पहुंचेगी। इस रैली में जिले भर के शिक्षकों को लेकर भारी भीड़ के साथ पहुंचना है। वार्ता में मंडलीय अध्यक्ष राजेश कश्यप, शिक्षिका ज्योति, संध्या सिंह, उषा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें