हरिद्वार से दिल्ली पहुंचेगी किसान क्रांति यात्रा
नांगलसोती। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर और ट्रालियों से हरिद्वार के लिए कूच किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किसान अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आए। नांगलसोती के गांव शहजादपुर में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में 23 सितंबर 2018 को हरिद्वार से शुरू होगी। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, चौधरी महेंद्र टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाए। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसान कई मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों से हरिद्वार से दिल्ली के बीच मिलने वाले किसानों को किसान क्रांति यात्रा में चलने की सलाह देनी है। इस मौके पर किसानों को बड़ी संख्या में दिनेश कुमार, राजवीर, नरदेव, गार्विन, अवधेश कुमार, ब्रह्मजीत, देवेंद्र, सत्यपाल सिंह, अजय, फुरकान, विवेक, शमीम, चौधरी समर सिंह, जसराम सिंह, राहुल, जयपाल, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, इरशाद अहमद, जाकिर अली आदि रहे।