फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की। इससे पहले विद्या मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। मीटिंग के बाद कार्यकर्ता नगीना मार्ग पर एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मीटिंग में मुख्य अतिथि जितेंद्र बैस ने कहा कि हम सभी लोगों को एक होकर देश की रक्षा और सुरक्षा को हर समय जीने मरने के लिए तैयार तत्पर रहना है। प्रदर्शनकारियों में जयप्रकाश, अवनींद्र, पुष्पेंद्र, रूपेंद्र, सोमपाल, कृष्ण कुमार, मोहित चौहान, विजेंद्र कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, सचिन पंडित, अमन जैन, एकांश, आदित्य गिरी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें