फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत आयोजित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर समाज में दूरियां बनाने का काम किया है। अब एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और जीएसटी का सही निर्धारण करने की मांग की। ताकि कृषि उपकरणों की खरीद में किसानों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। खचेड़ सिंह चौहान ने गन्ना भुुगतान शीघ्र कराने की मांग की। हरपाल सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। चौधरी हेमंत सिंह ने तहसील क्षेत्र में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान राजपाल सिंह, पप्पू, गुरजीत, नृपत सिंह, कुलदीप दिवाकर, मनोज त्यागी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बलवीर सिंह ने तथा संचालन सतपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें