अमरोहा। जिला अस्पताल के परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र की स्थापना की गई थी। ताकि लोगों को मंहगी दवाइयों के लिए भटकना न पड़े। इधर, बीमारियों की भरमार के बीच जन औषधी केंद्र पर महीनेभर से दवाइयां ही नहीं हैं। स्टॉक समाप्त होने के बाद लगातार डिमांड के बावजूद केंद्र पर दवाइयों की आपूर्ति नहीं की गई है। इसके चलते रोजाना सौ से ज्यादा लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्र संचालक विशाल शर्मा ने बताया कि पिछले माह 10 अगस्त के बाद से अभी तक दवाइयों की सप्लाई नहीं की गई है। जेनरिक दवाइयों के मैनेजर नीरज ने बताया कि दवाइयों की डिमांड भेजी गई है।