अमरोहा। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अमरोहा में मोबाइल रिपेयरिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जबकि गजरौला के गांव शाहपुर में चल रहे 10 दिवसीय डेयरी एवं वेर्मी कंपोस्ट बनाना कार्यक्रम को समापंन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि मनोज कुमार शाखा प्रबंधक सिंडिकेट बैंक कुमराला ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक संबंधित जानकारी दी। कौशल विकास के महत्व को समझाते हुए उद्घमिता विकास के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रशिक्षण द्वारा अपनी आय बढ़ा के अलावा अपने उद्योग की शुरुआत को विस्तार कर सकते हैं। संस्था निदेशक अखिलेश जोशी ने स्वरोजगार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। वहीं आने वाले समय में संस्था द्वारा सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल फोन की मरम्मत, मधुमक्खी पालन आदि चलाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान ओंकार सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।