जल संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की : उपायुक्त
नजीबाबाद । जल मानव जीवन की आधारभूत आवश्यकता है, जल ही जीवन है, जल का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल संरक्षण संगोष्ठी में यह बात एनएलआरएम के उपायुक्त अशोक कुमार मौर्य ने कही। तहसील के ड्बाकरा हॉल में जल संरक्षण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में एनएलआरएम के उपायुक्त और बीडीओ अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि हमारी पृथ्वी से पीने योग्य पानी की मात्रा दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। पानी को बर्बाद करना बंद नहीं किया तो आने वाले समय में मानव को पानी की एक-एक बूंद को तरसना होगा। उन्होंने खंड विकास विभाग से जुड़े कर्मचारियों से अपने क्षेत्रों में जाकर जल संरक्षण संगोष्ठी करने, लोगों को पानी का सही उपयोग करने और जन-मानस को जल का महत्व बताने की सलाह दी। एडीओ ऋषि कुमार के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में रामगोपाल सिंह, सुशील कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, दारा सिंह, सोमपाल सिंह, राकेश कुमार, हरीश कुमार, जय सिंह, पवन सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।