अमरोहा। उत्तर प्रदेेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग की। बीएसए को दिए पत्र में कहा है कि भीषण गर्मी के कारण विद्यालय आने जाने में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालयों का समय 7:30 से 11:30 करने की मांग की है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, पृथ्वी सिंह और मुकेश सिंह मौजूद रहे।