स्योहारा। हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण तथा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। एमक्यू इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में नगीना, स्योहारा, मनकुआ, महमूदपुर, सहसपुर आदि के हज यात्री शामिल हुए। 154 हाजियों को मेनेनजॉइट्स के टीके लगाए गए। पोलियो की ड्राप पिलाई गई। हज के अरकान की जानकारी हाफिज शमशाद धामपुर से आए शहर इमाम मुफ्ती कमर तथा मुफ्ती अली हसन ने दी। स्योहारा शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी ने दुआ कराई। कार्यक्रम का संचालन कारी नाजिर ने किया। शिविर का उद्घाटन विधायक नूरपुर विधानसभा क्षेत्र हाजी नईम उल हसन तथा हज ट्रेनर शमशाद ने किया। टीकाकरण करने वाली टीम में डा. आसिफ चौधरी, डा. सैय्यद शाकिर अली, भूपेंद्र सिंह यूनिसेफ, सुमन कुमारी, विमला देवी, राजेश कुमार आदि रहे। मौलाना इम्तियाज, मौलाना शाहिद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, मास्टर खुर्शीद अहमद, मोहम्मद अशहर, सनी अख्तर, नजीब उल हसन, प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी, सफदर रिहान, हाजी लताफत हुसैन, मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।