बच्चों से रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मचाया धमाल
धामपुर।
रोमियोज डांस इंडिया डांस ग्रुप की ओर से गांव जैतरा में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर बच्चों ने जमकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जो दर्शकों की ओर से सराहे गए। गांव जैतरा में लकड़ी मंडी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर समर कैंप में शामिल हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वालों में प्रिया, तानवी, नीरज, पंकज कुमार, हिमांशु, शिवम, मेघा, पूनम, सुरभि चौहान, कुमकुम शर्मा, वैभवी, दीपा रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, डा. आयुश, मनोज कात्यायन, रेखा कात्यायन, रोमा खान, लीना बंसल, संगीता रानी आदि ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा। संचालन कोरियोग्राफर रोमियो मयूर ने किया।