फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को शिवसेना का श्रीराम भक्त सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
24 को शिवसेना का श्रीराम भक्त सम्मेलन
विज्ञापन

बिजनौर। शिव सेना की बैठक में 24 जून को होने वाले श्रीराम भक्त सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।
जिला प्रमुख आरके आर्य, प्रदेश महासचिव पंडित रविंद्र संघर्षी, नगर प्रमुख रंजीत सिंह ने कहा कि आज हिंदू समाज भाजपा को वोट देकर और सत्ता में बैठाकर खुद को ठगा महसूस कर रहा है। केवल शिव सेना ही हिंदुत्व की बात करती है। बताया कि श्रीराम भक्त सम्मेलन बिजनौर स्थित टाउन हॉल में 24 जून को आयोजित होगा। सम्मेलन में हिंदू समाज के लिए काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मोहल्ला खत्रियान निवासी अर्पित खन्ना को जिला उपप्रमुख बनाया गया। बैठक का संचालन नवीन कुमार ने किया। इस दौरान अजय कुमार, परवेंद्र सिंह, सौरभ, शक्ति सिंह, राजा शर्मा, हिमांशु शर्मा, अरुण कुमार, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें