स्योहारा। मंडलायुक्त आरके सिंह तथा आईजी बीके सिंह ने नूरपुर विधान सभा क्षेत्र उपचुनाव के मद्देनजर स्योहारा और नूरपुर थाना क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रबंधन के लिए उचित निर्देश दिए। अंतर जनपदीय पुलिस चेकपोस्ट आदि को चेक किया। स्योहारा थाने में एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अर्चना सिंह, थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिंह आदि को चुनाव प्रचार अंतिम चरण में होने के कारण संवेदनशीलता का आंकलन करने, उसी के अनुरूप कार्यप्रणाली बनाने, सतत दृष्टि रखने, किसी भी घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के निर्देश दिए।