स्योहारा। सांसद कुंवर सर्वेश और विधायक अशोक राणा ने कई गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह के लिए वोट मांगे। गांव सुल्तानपुर, बगबाड़ा, गेंडाजुड़, गोवर्धनपुर, महमूदपुर, मेवनाबाद, मेवाजट, शेरपुर, काजमपुर, किवाड़, मंडयो, जयरामपुर, सुरानंगला, निचलपुर, गंगाधारपुर, रैहनी में नुक्कड़ सभा करते हुए विधायक अशोक राणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह को कामयाब बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के मुरादाबाद क्षेत्र के सांसद कुंवर सर्वेश उर्फ राकेश सिंह, बढ़ापुर क्षेत्र विधायक कुंवर सुशांत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत बिजनौर साकेंद्र चौधरी, नगरपालिका कांठ चेयरमैन पप्पू, सुरेंद्र सिंह बुढ़ा नांगला, दीपेंद्र सिंह सिमलखेड़ी, शमशेर सिंह, डॉ. चन्द्र प्रकाश मिर्जापुर, बलराज सिंह निचलपुर, धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।