फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। मौहल्ला नौधा में बीती रात एक अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया गया है । श्रोताओं ने ठंड के बावजूद मुशायरे का जमकर आनंद लिया। मुशायरे का आगाज अमीर नहटौरी और रफी बढ़ापुरी ने किया। गजल के दौर का आगाज करते हुए शायर शफी शाद ने मुल्क के हालात पर फरमाया. मुल्क पे अब एक जादूगर का कब्जा है, अब रस्सी के सांप बनाये जाते हैं। उस्ताद शायर माहिर स्योहारवी ने फरमाया कि उर्दू के हालात पर रोशनी डालते हुए कहा. सलीके से फजाओं में वो खुशबू घोल सकते हैं, अभी कुछ लोग बाकी हैं जो उर्दू बोल सकते हैं। इम्तियाज अजहर को काफी पसन्द किया गया। मखमली आवाज के जादूगर शम्स नहटौरी ने समां बांधते हुए कहा. एक नजर में ये क्या हो गया, जानो दिल तेरा सब हो गया। था जो दुश्मन मेरी जान का, वो भी तुझ पर फिदा हो गया। रिहान कातिब, नवाज बिजनौरी , हास्य व्यंग के अलबेले शायर अरमान धामपुर, आलम देहल्वी, मैराज बिजनौरी, उस्ताद शायर रामोतार जमाल ने अपने-अपने कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें