स्वास्थ्य शिविर में छात्रों की जांच
नगीना।
हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 350 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कॉलेज के सभागार में गुरुवार को आयोजित शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतवाली देहात के डॉ रियाज महमूद जैदी ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर भीषण सर्दी और शीतलहर में होने वाली बीमारियों व उनसे बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिला अस्पताल से लेकर एम्स तक नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी विद्यार्थियों को आयरन टेबलेट लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस एस लाल, रनवीर सिंह, यशवीर सिंह, भानू प्रकाश, जे के राणा, सतेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अमित सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम शंकर वर्मा, धर्मपाल सिंह, धीरज कुमार, पवन त्यागी, शेषनाथ, कुसुमलता मौजूद रहे।