फ्रिज में आग लगी, सामान जला
स्योहारा। मोहल्ला उस्माननगर निवासी फातमा पत्नी अहसान के घर में रखे एक फ्रिज में रविवार को आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया कि उसके मकान में एक महिला किराए पर रहती है और उसके फ्रिज में आग लग जाने के कारण हादसा हुआ। कुछ समय बाद उसकी पुत्री की शादी है, उसने उसके लिए दहेज का सामान खरीदा था, जो आग में जल गया है। शोरशराबा होने पर जब तक मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मुश्किल घर वालों को मोहल्लेवासियों ने घर से बाहर निकाला।