हरेवली (ब्यूरो)। बढ़ापुर थाने के रामनगर गोसाई निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वह बुधवार को हरेवली से बाइक से घर जा रहा था तो रास्ते में हरेवली के पास उसकी बाइक की किसी अज्ञात ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे में उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हुआ है। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। बाद में उसे परिजन उपचार को बाहर ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।