फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल कर्मचारी से बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हल्दौर । डिग्री कालेज के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर शुगर मिल कर्मचारी से 700 रुपये , मोबाइल और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रोनिया निवासी प्रीतम सिंह (35) बिलाई शुगर मिल में कर्मचारी है। प्रीतम के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से अम्हेड़ा-हल्दौर मार्ग से होकर मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। आरपीएस डिग्री कॉलेज के निकट पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर प्रीतम को रोक लिया। प्रीतम सिंह के विरोध करने पर उसे डंडों से पीटा। बदमाश प्रीतम से 700 रुपये , मोबाइल और उसकी बाइक लूटकर अम्हेड़ा मार्ग की ओर फरार हो गए। राहगीरों ने मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। अपुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिग की।। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि फरार बदमाशों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें