नगीना (ब्यूरो)। ट्रेन से गिर कर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। दरोगा प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव नगीना-बुंदकी रेलवे ट्रैक के बीच गांव लश्करी के पास पड़ा मिला है। मृतक के हाथ पर नीरज गुदा हुआ है । उससे पास से एक टिकट सहारनपुर से गाजियाबाद का मिला है।