नींदड़ू(ब्यूरो)। गांव बिल्लोच निवासी बबलू पुत्र शाकिर अपनी पत्नी मतीना के साथ बाइक से नींदडू़ रिश्तेदारी में आ रहा था। शेखपुरा के भट्टे के पास दिल्ली से धामपुर आ रही रोडवेज की बस की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही रिश्तेदार घटनास्थल पहुंचे ओर घायलों को सीएचसी ले गए। पुलिस के मुताबिक बस चालक प्रमोद कुमार और घायलों के बीच समझौता हो गया। इस बाबत पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।