घायलों की अनदेखी पर हंगामा
बिजनौर। मंडावर के मोहल्ला बजांरन निवासी वसीम खान देहरादून में नौकरी करते हैं। ये मंडावर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी नसीबा, तीन साल की बेटी अलीमा के साथ मंडावर आए थे। सोमवार की रात वसीम पत्नी व बेटी के साथ बाइक से देहरादून वापिस जा रहे थे। चिड़ियापुर के पास उनकी बाइक की भैंस से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। बेटी आलिमा को कम चोट आई । गंभीर रूप से घायल वसीम व उनकी पत्नी नसीबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को परिजनों ने रात भर कोई चिकित्सक व कर्मचारी के उन्हें नहीं देखने आने पर हंगामा किया। दिन में एक चिकित्सक उन्हें देखने गया। नसीबा के कूल्हे में फैक्चर बताया, आपरेशन कराने के लिए उन्हें बाहर जाने की सलाह दी। परिजन इस बात पर गुस्से में आ गए। उन्होंने अस्पताल में खूब हंगामा किया। बाद में परिजन डीएम, एसपी से मिले। अफसरों ने उन्हें समझाया कि कूल्हे का आपरेशन बिजनौर में होना संभव नहीं है।