फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएस मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में दस जवाहर नवोदय विद्यालयों के 146 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य डा.एसके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता 14, 17 व 19 वर्षीय तीन आयु वर्गों में होगी। प्रत्येक वर्ग में से इसी माह कन्नौज तथा महिला वर्ग की कानपुर में होने वाली क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नौ-नौ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डा.एसएस मिश्रा ने कबड्डी को क्रिकेट की तरह राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें