बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष के बच्चे से लेकर 19 वर्ष के युवाओं को एल्बेंडाजॉल (कीड़े मारने की दवा) गोली खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजॉल आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी, पीएचसी व विद्यालयों के साथ-साथ प्रथम बार निजी स्कूल व मदरसों में दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में सीएमओ डा.राकेश मित्तल, डीपीओ दीप्ति भार्गव, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए महेश चंद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला कोआर्डिनेटर शुऐब जैदी ने दी। शुऐब जैदी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 13 लाख बच्चों को एल्बेंडाजॉल दी जाएगी तथा जो बच्चे छूट जाएंगे उनको 17 अगस्त में खुराक दी जाएगी।