दीवार गिरने से बच्चे की मौत
हरेवली (बिजनौर) (ब्यूरो)। शाहनगर कुराली में ईंटों से बनी दीवार भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दबने से दो साल के मासूम की मौत हो गई।
गांव निवासी पुरुषोत्तम का दो वर्षीय पुत्र अवनीश ताऊ के आंगन में खेल रहा था। दूसरे बच्चों ने आंगन में खड़ी दीवार को हिलाया तो वह भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दबने से अवनीश बुरी तरह घायल हो गया। निजी चिकित्सक के पास उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना से मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम है। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।