फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों और बिल्लियों ने 11 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों और बिल्ली के काटने से बृहस्पतिवार को तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। कुत्तों के हमले में गांव पाडली मांडू निवासी अशोक (55), कोतवाली निवासी मोहम्मद आसिफ (30), करीमपुर निवासी लक्ष्य कुमार (7), ताहरपुर सैद निवासी वैभव कुमार (2), नौधा निवासी कंचन (20), आकू निवासी केशव कुमार (27), बेगराजपुर निवासी रोहित (21) तथा पीपला जागीर निवासी अर्जुन (28) घायल हो गए। वहीं, गांव अथाई शेख निवासी मोहम्मद उमर (6), जोगीपुरा निवासी मानव (14) और मोहल्ला चौधरियान निवासी नसीमा (50) को बिल्लियों ने काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने लोगों से अपील की कि किसी भी पशु के काटने पर घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें