फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में खुलेंगे 104 नए उपकेंद्र, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 03 Apr 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मेडिकल कॉलेज से लेकर पीएचसी तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रही हैं। इसी बीच अब ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम चल रहा है। जिले में इस साल ग्रामीण क्षेत्रों में 104 नए उपकेंद्र खोले जाएंगे। जहां एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रों में भवनों का चिन्हिकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। जिसकी वजह से लागों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी का दूर करने के लिए पांच हजार की आबादी पर एक उपकेंद्र खोला जाएगा। जिससे आसपास निवास करने वाले लोगों को परेशानी न हो। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारुख अजीज ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सत्र 2023-24 में जिले में 104 नए उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। शुरूआत में उपकेंद्र किराए के भवनों में संचालित होंगे। मगर बाद में जमीन चिन्हित कर निजी भवन बनेंगे। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी।
जिले में इस समय संचालित हैं 429 उपकेंद्र
डीसीपीएम पूनम रानी ने बताया कि पांच हजार की आबादी के हिसाब से जिले में 551 उपकेंद्र बनने जरूरी है। जबकि जिले में इस समय 429 उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं। जिसके चलते आबादी के मानक के अनुरूप अभी 122 उपकेंद्र बनने आवश्यक हैं। फिलहाल इस साल 104 उपकेंद्र किराए पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के तीन उपकेंद्र हो रहे उच्चीकृत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काजीवाला, गौसपुर टोपरी, सधुपुरा में उपकेंद्र पहले से ही बने हुए हैं। अब इन केंद्रों को उच्चीकृत कर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में परिवर्तित किया जा रहा है। जिसके चलते यहां सीएचओ को तैनात किया जाएगा।
इन ब्लॉकों में खुलेंगे इतने नए उपकेंद्र
ब्लॉक नए उपकेंद्र की संख्या
अफजलगढ़ 09
अल्लैहपुर 09
स्योहारा 07
हल्दौर 08
जलीलपुर 09
किरतपुर 07
कोतवाली 14
मोहम्मदपुर देवमल 10
नजीबाबाद 13
नहटौर 07
नूरपुर 11
नोट: सभी ब्लॉकों में नए उपकेंद्रों बनने के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
जिले में 104 नए उपकेंद्र खोले जाने हैं। उपकेंद्र खोलने के लिए शुरूआत में किराए के भवनों की तलाश की जा रही है। इसके बाद जमीन चिन्हित कर उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। उपकेंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें