102 कामगारों को बसों से रामपुर भेजा
धामपुर। तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धामपुर क्षेत्र के आश्रय स्थलों में बिहार के रुके सभी 102 कामगारों को उनके प्रदेश में पहुंचान को जिला रामपुर भिजवाया गया है। बताया कि सभी कामगारों को रामपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार भिजवाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जाएगा।