भवानीपुर तरकौला गांव के पोलिंग बूथ को बनाया आदर्श बूथ
धामपुर। नहटौर ब्लाक की ग्रामसभा भवानीनपुर तरकौला की प्रधान कंचन देवी और पूर्व प्रधान रविराज सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी पंचायत के गांव भवानीपुर तरकौला में स्थित प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ को आदर्श बूथ के रूप में चिह्नित किया था। प्रशासन के आदेश पर पंचायत की ओर से इस पोलिंग बूथ को आदर्श बूथ के रूप में तैयार किया गया है। बूथ पर मतदाताओं की हर संभव मदद करने को पंचायत की ओर से व्यवस्था की गई। बूथ पर मतदाताओं के लिए पानी, बैठने की व्यवस्था की गई है। पंचायत की ओर से बूथ को शानदार तरीके से सजाया गया है। प्रधान कंचन देवी ने बताया कि बूथ पर बुधवार को उनके स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गांव के लोगों को शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मिल की ओर से धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के बूथ को आदर्श बूथ में बनाया गया है। इस बूथ पर मिल की ओर से मतदाताओं का वोट डलवाने में अपेक्षित सहयोग किया जाएगा।