श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज से खेली होली
बिजनौर। सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर में होली पर फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में बालाजी महाराज का संकट मोचन यज्ञ किया गया और भोग लगाए गए। श्रद्धालुओं ने गुरुजी श्री श्री 1008 अजयदास जी महाराज ने बालाजी महाराज से इत्र, चंदन, टेसू के फूल, अबीर, गुलाल, केवड़ा से होली खेली और चांदी की पिचकारी से रंग डाला। श्रद्धालुओं ने भी बालाजी महाराज को पुष्प और गुलाल चढ़ाया। इसके बाद मंदिर में आए सभी बच्चों को पिचकारी और रंग बांटे गए। श्रद्धालुओं ने गुरुजी अजयदास जी महाराज के साथ भी होली खेली और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रांजल शर्मा, प्रदीप वर्मा, राजू खन्ना, मोहित चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विजय, संजय, राजकुमार चौधरी, संजीव चौधरी, सजल अग्रवाल, सुधांशु शर्मा, हिमांशु सलूजा, गुरु माता अरुणा शर्मा, कनुप्रिया शर्मा, रिचा शर्मा, रचना शर्मा, विनम रस्तोगी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।