फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केन्द्रों को दुरूस्त करने निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

नहटौर। ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक में खंड विकास अधिकारी ने मतदान केंद्रों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों के शौचालय सही, रंगाई पुताई के अलावा दीवारों पर लगे राजनैतिक बैनरों को शीघ्र हटवा दिया जाए। ब्लॉक के सभागार में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी सुधा पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायत के सभी मतदान केंद्रों के शौचालयों को सही कराने, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई को पूर्ण ढंग से कराया जाए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में दीवारों आदि पर राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार को हटवाया जाए। मतदान केंद्रों को समय रहते दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर एडीओ नरेश कुमार, अमरजीत सिंह, विवेक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें