फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निश्तर खानकाही को श्रद्धासुमन किए अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के रहने वाले प्रख्यात शायर निश्तर खानकाही की 13वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वरिष्ठ साहित्यकार जयनारायण अरुण, चंद्रमणि रघुवंशी, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी, शायर शकील बिजनौरी ने निश्तर खानकाही को एक अच्छा कलमकार व सच्चा इंसान बताया। चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी ने प्रदर्शनी में होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा निश्तर खानकाही को समर्पित करने की घोषणा की। निश्तर खानकाही के बेटे फैजयाब निश्तर ने अपने पिता की नज्म सुनाकर व सुशील कर्णवाल ने नाक से बांसुरी बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पुलवामा के शहीदों व साहित्यकार डा. नामवर सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान भोलानाथ त्यागी, डा. अजय जनमेजय, डा. अनिल चौधरी, नीरज चौधरी, हुक्का बिजनौरी, मिर्जा तालिब बेग, मरगूब रहमानी, अमीर नहटौरी, फारूक बिजनौरी, इमरोज आलम, संजीव एकल, मेराज बिजनौरी, गजेंद्र बटोही, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें